About us
उत्त्तर प्रदेश, भारत का 5वां सबसे बड़ा और अधिक आबादी वाला राज्य है। जनसंख्या की
दृष्टि से चीन शेष भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं इण्डोनेशिया के बाद उत्तर प्रदेश 5
वें स्थान पर है। प्रदेश अन्र्तगत कुल 18 मण्डल एवं 75 जनपदों का होना इसके व्यापक
विस्तार का परिचायक है।
भौगोलिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश एक भू-बद्ध राज्य है जो मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली,
हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखण्ड तथा नेपाल से चतुर्दिक घिरा हुआ है।
भारतवर्ष को कुल 15 कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और उत्तर प्रदेश
राज्य कृषि जलवायु क्षेत्र 04 मध्य गंगा मैदानी क्षेत्र, कृषि जलवायु क्षेत्र 05 ऊपरी
गंगा मैदानी क्षेत्र, कृषि जलवायु क्षेत्र 08 मध्य पठार एवं पहाड़ी क्षेत्र में आता है।
वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य को देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा
प्राप्त है। निर्यात की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश में 5वें स्थान पर है। कृषि
उत्पादों के निर्यात में उत्तर प्रदेश राज्य लम्बी छलांग लगाते हुए आन्ध्रप्रदेश एवं
पश्चिम बंगाल को पीछे छोड़ते हुए देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
Read More






